झुंझुनूं, रविवार को झुंझुनूं के निकटवर्ती उदावास गांव आये गुर्जर आंदोलन के संयोजक कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है साथ ही शेखावाटी के गुर्जरों से खुद का साथ और मजबूती से देने को कहा है। वहीं बैंसला ने कहा कि आज हमारी जो भी स्थिति है सिर्फ और सिर्फ हमारी बदौलत है हम शिक्षा में खुद की बदौलत पिछड़े हैं ना कि किसी और की बदौलत। दरअसल झुंझुनंू के उदावास में रविवार को शेखावटी के गुर्जर प्रतिभावान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें शेखावटी की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। वहीं इसी प्रोग्राम में बैंसला ने जनता को संबोधित करते हुए उनका हाथ और साथ मजबूत करने को कहा, साथ ही कहा की 15 सालो तक देश में इमरजेन्सी लगा देनी चाहिए। मतलब ब्याह, शादियों व धार्मिक कार्यक्रमों में होने वाली फिजुलखर्ची को बंद कर देनी चाहिए। उसके बाद हमखुद देखेंगे की 15 सालो में इकठ्ठा हुए पेसो से हमारा कितना उत्थान हुआ है। पत्रकारों वार्ता में बताया की कि गुर्जरों का संघर्ष जारी रहेगा अभी तो सिर्फ एक पर्सेंट ही मिला है आगे हम पांच परसेंट पूरा लेकर रहेंगे। वहीं पार्टी समर्थन के ऊपर कहा कि जो पार्टी मेरा ख्याल रखेगी मैं उसका ख्याल रखूंगा मतलब जो भी पार्टी गुर्जरों के हित के लिए सोचेगी गुर्जर उसके साथ जाएंगे। वहीं वकील शैलेंद्र ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई भी आंदोलन इतना कामयाब नहीं हुआ जितना गुर्जर आंदोलन हुआ है। गुर्जर आंदोलन की बदौलत आज 5000 गुर्जर युवा नौकरी लग चुके हैं जो कि गुर्जरों के लिए बहुत बड़ी बात है। साथ ही कहा कि गुर्जर आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक हमें हमारा पूरा 5 परसेंट नहीं मिल जाता साथ ही बताया कि केंद्र एक रोहिणी कमिशन लेकर आया जिसके अंतर्गत ओबीसी वर्ग का वर्गीकरण किया जा रहा है जिसके पूरा होते ही राज्य सरकार भी वर्गीकरण करेगी जो कि हम राज्य सरकार से समझौते में लिखवा कर ले चुके हैं जिसकी बदौलत गुर्जरों के अलावा रेबारी गाडिय़ा लोहार और बंजारों को भी इसका फायदा मिलेगा।
Hindi News / General News / उदावास में शेखावटी के गुर्जर प्रतिभावान समारोह का आयोजन
उदावास में शेखावटी के गुर्जर प्रतिभावान समारोह का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।