सूरजगढ़ [के के गाँधी] कुलोठ कलां गांव के 135 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत मुख्य अतिथि विधायक सुभाष पुनियां द्वारा गैस कनेक्शन बांटे गए। सोमवार को दादा अक्खानाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक सहित ग्रामीणों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विधायक ने विधानसभा चुनाव में भारी मत व समर्थन देने पर ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर किसान नेता रामवतार धोलिया, छैलुराम भडिय़ा, रमेश कौशिक, बुद्धराम गढ़वाल, नरेश सोनी, प्यारेलाल भडिय़ा, पृथ्वीसिंह, अशोक काजला, महेन्द्र जांगिड़, दारासिंह सोनी, प्रदीप मेचु सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष मौजूद रहे।
Hindi News / General News / उज्ज्वला योजना के तहत विधायक ने बांटे 135 परिवारों को गैस कनेक्शन
उज्ज्वला योजना के तहत विधायक ने बांटे 135 परिवारों को गैस कनेक्शन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


