Hindi News / General News / उमा बनी मिस फ्रेसर

उमा बनी मिस फ्रेसर

अभिनन्दन – 2022 का आयोजन

झुन्झुनूं, गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की नवांगतुक छात्राओं के स्वागत में ‘‘अभिनन्दन – 2022 ’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शिवकरण जानू थे। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने की। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय संरक्षिका विनोद ढूकिया थी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर इंजी. ढूकिया ने कहा कि महाविद्यालय की यह परम्परा रही है कि हर वर्ष नवांगतुक छात्राओं का अभिनन्दन किया जाता है और संदेश दिया कि आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छा परिणाम देकर अपना कर्ज चुका देना। मुख्य अतिथि महोदय ने संदेश दिया कि शिक्षा का क्षेत्र सर्वोपरी है, ऐसे क्षेत्र में भाग लेकर आप सर्वोच्य स्थान प्राप्त कर सकती हो और कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को न्यू गीताजंली जेवेल्लेर्स की ओर से शिल्वर मेडल से नवाजा जायेगा। नृत्य-गान विचार अभिव्यक्ति, गुबारे फुलाना आदि चरणों को पार करते हुए छात्रा उमा योगी, मिस फ्रेसर, राजकमल मिस पर्सनल्टी व मिस ब्यूटी का खिताब रोनक झाझडिया ने जीता। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, इंजी. ज्योति ढूकिया, कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश एवं समस्त स्टाफ व छात्राएँ उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन रिंकू व रितू ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur