यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस जो की पोलैंड के काटोवॉइस शहर में आयोजित हुई में सामाजिक उद्यमिता सलाहकार एवं अधिवक्ता प्रदीप पुनिया ने प्रतिनिधित्व कर क्लाइमेट चेंज एंड इट्स इंपैक्ट ऑन एग्रीकल्चर विषय पर प्रस्तुतिकरण देकर स्वदेश लौट आए। पूनिया ने क्लाइमेट चेंज के विषय पर सघन एवं व्यापक कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कार्बन एंव ग्रीन हाउस उत्सर्जन में भारत का विश्व के देशों में चौथा स्थान हो गया है। इन ग्रीन हाउस गैसों के कुप्रभाव के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है और विषम पारिस्थितिकी का निर्माण हो रहा है जो समस्त जीव जंतु एवं मानव समुदाय के लिए हानिकारक है। वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों के विकास के साथ-साथ यातायात व औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन फ्री जोन बनाकर इस ज्वलंत विषय पर दीर्घकालीन रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शहर के युवाओं डॉक्टर सुनील जांदु, विकास मील, पूर्ण सिंह राठौड़, योगेश पुनिया आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
Hindi News / General News / यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस पोलैंड से भाग लेकर लौटे पुनिया
यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस पोलैंड से भाग लेकर लौटे पुनिया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।