Hindi News / General News / उप जिला चिकित्सालय सुजानगढ हेतु 5 वेंटिलेटर क्रय की स्वीकृति जारी

उप जिला चिकित्सालय सुजानगढ हेतु 5 वेंटिलेटर क्रय की स्वीकृति जारी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निर्देश पर

चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व आपदा प्रबंधन मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निर्देश पर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से कोविड-19 द्वारा उत्पन्न महामारी के दृष्टिगत उप जिला चिकित्सालय, सुजानगढ में 5 वेंटिलेटर क्रय के लिए 75 लाख 85 हजार 200 रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान प्रदान की गई है। विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ ने बताया कि जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा प्राप्त प्रस्तावानुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य आपदा मोचन निधि से 5 वेंटिलेटर क्रय के लिए 75 लाख 85 हजार 200 रूपये हस्तान्तरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur