नवम् राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 25 जनवरी (शुक्रवार) को भगवत सिंह मेहता सभागार, हरिश्चन्द्र माथुर, राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में जिले में निर्वाचन संबंधित कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से किये जाने के फलस्वरूप जयप्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर को मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, राज्य निर्वाचन आयुक्त पी.एस. मेहरा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भागीरथ साख निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खण्डेला एवं बसन्त कुमार शर्मा, अध्यापक (बीएलओ) रा.बा.उ.मा.वि दांता(सीकर) भाग संख्या 195 को भी राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
Hindi News / General News / उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर जयप्रकाश राज्य स्तर पर हुए सम्मानित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर जयप्रकाश राज्य स्तर पर हुए सम्मानित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


