Hindi News / General News / उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट का मनाया जन्मदिवस

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट का मनाया जन्मदिवस

कांग्रेस कार्यालय मण्डेलिया हाउस में

चूरू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट का जन्म दिवस आज शनिवार को पीसीसी उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मण्डेलिया एवं कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया के निर्देशानुसार मण्डेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चूरू शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अबरार खान सहित अन्य पदाधिकारियो ने केक काट कर तथा मिठाई वितरित कर जन्मदिन मनाया। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन निर्वाण, पूर्व प्रधान रामनाथ कस्वा, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव असलम खोखर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याधर मेघवाल, पीसीसी सदस्य रियाजत खान, आशाराम सैनी, नरेन्द्र सैनी, रामसिह पूनिया, जाफर खान जोईया, रतननगर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ मेघवाल, विमल शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, बाबू खान मंत्री, ओमप्रकाश मेघवाल, जंगशेर खान पीथीसर, बालीबाई, महेश मिश्रा, राजीव बहड, सलीम मिस्त्री, श्रवण बसेर, रामेश्वर नायक, नरपत सिंह चैहान, पवन खेमका, रामावतार भार्गव, अजय दाधीच, कालुराम महर्षि, भवरू खान ठेकेदार, आरिफ खान रिसालदार, नारायण बालाण, ओमप्रकाश सैनी, सलीम पीए, गुलाम रसुल गौरी, हाजी युसुफ लुहार, रामचन्द्र सुण्डा, राज कुमार तंवर, युसुफ कुरैशी, नबाब दौलतखानी, चन्दगीराम अध्यापक, फुसाराम मेघवाल, आमीन खान, लाल मोहम्मद, सुभाष मेघवाल, प्रताप जोईया, सदीक लीलगर, सीताराम खटिक, सुबोध मासुम सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने राजस्थान में कांग्रेस संगठन को सुदृढ बनाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट के अहम योगदान की चर्चा करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur