Hindi News / General News / उतर भारतीय पंचगव्य क्षेत्रीय सम्मेलन 14 -15 मार्च को

उतर भारतीय पंचगव्य क्षेत्रीय सम्मेलन 14 -15 मार्च को

जयपुर में

चिड़ावा , पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन एवं पंचगव्य गुरुकुलम द्वारा प्रथम उत्तर भारतीय पंचगव्य क्षेत्रीय सम्मेलन 2020 का विशेष आयोजन जयपुर में होगा। पंचगव्य डॉक्टर एसोसिएशन सदस्य एवं सहयोगी गव्यसिद्ध डॉ गणेश चेतीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 -15 मार्च को दादू पालका भराना धाम बिचुन अजमेर रोड जयपुर में विशाल प्रथम भारतीय पंचगव्य क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में शुभाशीर्वाद महंत श्री गोवर्धन दास महाराज संयोजक संत राम रतन दास जी महाराज एवं समस्त गव्यसिद्ध चिकित्सक एवं आचार्य विशाल गुप्ता होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गौमाता से निरोग भारत एवं समृद्ध भारत का निर्माण जिससे भारतीय देसी गो पालन संभव हो साथ ही प्राकृतिक संसाधन संरक्षण जिसमें जल, जमीन, जंगल, जानवर, जीव जीवांश का रक्षण संवर्धन हो सके। सम्मेलन में डॉक्टर एसोसिएशन सदस्य गण एवं पंचगव्य चिकित्सा गण सहित संत समागम, गौ रक्षक भक्त, राष्ट्र सपूत महिलाएं पुरुष बच्चे गरिमा महान व्यक्ति पधारेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur