उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक मंगलवार को सुजानगढ़ आये। अपनी विशेष ट्रेन के साथ रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जीएम टी.पी. सिंह जब सुजानगढ़ प्लेटफार्म पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ सैंकड़ो अधिकारियों की टीम भी पहुंची। निरीक्षण करने आई टीम ने स्टेशन पर व्यवस्थाएं देखी। वहीं जीएम टीपीसिंह को सुजानगढ़ की अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपे और रेल सुविधाओं में विस्तार किये जाने की मांग की। बसंत कुमार बोरड़ ने आरयूबी, आरओबी बनाये जाने की मांग की। सभापति सिकंदर अली खिलजी ने ट्रेक पर आने वाले पानी की समस्या के निवारण के लिए रास्ता निकालने की बात कही। वहीं यंग्स क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने भी दिल्ली मेल का हरिद्वार तक विस्तार करने, बाढमेर से हावड़ा तथा जोधपुर से श्रीगंगानगर नई ट्रेन का संचालन करने, बीकानेर से डेगाना वाया सुजानगढ़ डेमू ट्रेन चलाये जाने, सुजानगढ़ रेलवे प्लेटफार्म को हाईलेवल किये जाने, शेड का विस्तार किये जाने की मांग की। कांग्रेस नेता बजरंगलाल सैन, मदनलाल सोनी, संजय ओझा ने जोधपुर से जयपुर वाया सुजानगढ़ नई ट्रेन शुरू किये जाने की मांग की। वहीं भाजपा की ओर से यशोदा माटोलिया, बुद्धिप्रकाश सोनी, नारायण बैदी, खुशीराम चांदरा, गोपाल सोनी, हर्ष जालान आदि ने श्रीगंगानगर ने जोधपुर तक ट्रेन चलाये जाने, सालासर धाम को रेल लाईन से जोड़े जाने, डेगाना से बीकानेर सवारी गाड़ी चलाये जाने, प्लेटफार्म संख्या 2 पर शेड बनवाये जाने, प्लेटफार्म संख्या 1 पर कोच सूचक इंडीकेटर लगाये जाने, नोखा सीकर रेल लाइन का काम शुरू करवाये जाने सहित अनेक मांगे की। आम आदमी पार्टी के अमरचंद चौधरी ने भी रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की। निरीक्षण के दौरान जीएम ने डीआरएम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मीडिया से बातबीत में जीएम टीपी सिंह ने कहा कि जो व्यवस्थाएं रेलवे से सम्बंधित हैं, वो हम करेंगे और जो कोई व्यवस्था सरकारों के स्तर तक की हैं, उनको आगे रखा जायेगा। वहीं जीएम के निरीक्षण को देखते हुए प्लेटफार्म पर साफ सफाई का कार्य ऐन वक्त तक जारी रहा, जिससे रेलवे स्टेशन एकदम चकाचक नजर आया।
Hindi News / General News / उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक सुजानगढ़ आये
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक सुजानगढ़ आये


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


