Hindi News / General News / वाजपेयी की जयंती पर दी पुष्पांजलि

वाजपेयी की जयंती पर दी पुष्पांजलि

राजा सूरजमल बलिदान दिवस भी मनाया

झुंझुनूं, मान नगर स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं राजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया एवं झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार की अगुवाई में हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व.वाजपेयी एवं राजा सूरजमल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व सासंद नरेंद्र कुमार ने वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे जिन्होंने भारत को प्रमाणु शक्ति सम्पन्न बनाया उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में अनेक ऐसी योजनाएं बनाई जो कि देश के विकास में नीवं का पत्थर साबित हुई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से उन्होंने देश के प्रत्येक गाँवो को जोड़ने का कार्य किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल ,भाजपा नेता विशमबर पुनिया ,सरजीत चौधरी, पार्षद बुधराम सैनी ,विजय सैनी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, कुलदीप पूनिया, महेश बसावतिया, श्रीराम सैनी, दीपक स्वामी, फूलचंद गर्वा, सुरेन्द्र बाबू, सुभाष सैनी मावंडिया, पुरुषोत्तम सैनी, मनोज शर्मा, इंद्राज सैनी, मूलचंद झाझड़िया, जाकिर झुंझुनू वाला, प्रेम प्रकाश सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur