राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीकर जिले में एक भव्य जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय (सूचना केंद्र), सीकर में फीता काटकर किया।
वंदे मातरम् भारत की आत्मा है – झाबर सिंह खर्रा
उद्घाटन अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा
वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इसकी 150वीं वर्षगांठ का आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, त्याग और बलिदान से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
प्रदर्शनी में क्या है खास?
इस जिला स्तरीय प्रदर्शनी में
-
वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
-
रचना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
-
स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका
-
राष्ट्रभक्ति से जुड़े चित्र, सूचनात्मक पैनल
-
दुर्लभ अभिलेख
के माध्यम से आमजन को जानकारी दी जा रही है।
विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
प्रदर्शनी को विशेष रूप से विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायी बताया गया है। इसका उद्देश्य जनमानस में राष्ट्रीय चेतना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में
-
पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी
-
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा
-
सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव
-
सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल
-
नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा
-
सहायक जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका
-
भाजपा उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत
-
सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सेल्फी स्टैंड बना आकर्षण
इस दौरान यूडीएच मंत्री ने सेल्फी स्टैंड पर फोटो खिंचवाकर प्रदर्शनी की आकर्षक शुरुआत की, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
