Hindi News / General News / वृक्षारोपण अभियान में बुच्यासी गांव में चौधरी बेगाराम रणवा की सराहनीय पहल

वृक्षारोपण अभियान में बुच्यासी गांव में चौधरी बेगाराम रणवा की सराहनीय पहल

विद्यालय के प्रांगण एवं खेल मैदान के चारो तरफ 101 पौधे लगाये

दांतारामगढ़ (नरेश कुमावत) चौधरी बेगाराम रणवा संरक्षक शेखावाटी ग्रामीण कॉलेज, बाय के नेतृत्व में आज बुधवार को बुच्यासी गांव से नांगल तक सड़क के दोनों तरफ एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण एवं खेल मैदान के चारो तरफ 101 पौधे लगाये गए और उनकी सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री गार्ड लगाए गए। वृक्षारोपण में आर्थिक सहयोग आर. के. ग्रेनाइट जालौर के मालिक रामकिशन रणवा का रहा और वृक्षारोपण में दिनेश कुमार रणवा निदेशक शेखावाटी ग्रामीण कॉलेज, जिला परिषद सदस्य बजरंग सिंह रणवा, पंचायत समिति सदस्य सागर मल सामोता, उपसरपंच अर्जुन लाल रणवा, रामलाल रणवा, गोपाल पीटीआई , हरिसिंह रणवा, हरिचंद रणवा, झाबर सिंह रणवा, भंवर लाल रणवा,गजानंद रणवा, राजपाल रणवा, मनीष रणवा आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे। पोधो को पानी डालने की जिम्मेदारी गोपाल रणवा ओर बजरंग सिंह लोग को दी गयी एवं निराई गुड़ाई के लिए दो वर्ष के लिए मजदूर को नियुक्त किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur