Hindi News / General News / वस्त्रदान अभियान के तहत कच्ची बस्ती में कपड़ों का वितरण किया

वस्त्रदान अभियान के तहत कच्ची बस्ती में कपड़ों का वितरण किया

लायंस क्लब सीकर कल्याण द्वारा

सीकर, लायंस क्लब सीकर कल्याण द्वारा वस्त्रदान अभियान के तहत वाटर वर्क्स ग्राउंड स्थित कच्ची बस्ती में कपड़ों का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष नरेश प्रधान ने बताया कि क्लब द्वारा लोक डाउन के चलते प्रभावित हुए दिहाड़ी मजदूरों को सहायता देने के उद्देश्य कई प्रोजेक्ट शुरू किए हैं और वस्त्रदान का प्रोजेक्ट उन्हीं में से एक प्रोजेक्ट है । प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सुशांत पारीक ने बताया कि वस्त्रदान अभियान की शुरुआत में आज सांवली रोड रोड स्थित कच्ची बस्ती में 100 परिवारों को पैंट शर्ट साड़ियां, सलवार सूट और बच्चों के कपड़े वितरित किए गए। इस कड़ी में आगे भी पूरे महीने वस्त्रदान के कार्यक्रम होते रहेंगे। इस अवसर पर क्लब सचिव संतोष शर्मा, लायन अरविंद माथुर, लायन सुशांत पारीक आदि सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur