Hindi News / General News / वी सी आर भरने के नाम पर बिजली विभाग कर रहा है लोगों का शोषण- पूनियां

वी सी आर भरने के नाम पर बिजली विभाग कर रहा है लोगों का शोषण- पूनियां

सांसद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में

झुंझुनूं, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा है कि वी सी आर भरने के नाम पर बिजली विभाग गरीबों और किसानों का शोषण कर रहा है। सांसद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से सांठगांठ कर बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भा ज पा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी गरीब किसानों से वी सी आर के नाम पर मोटी राशि की घूस लेकर उनका खुलेआम शोषण कर रहे हैं और आलम यह है कि बेरी गांव के सुभाष चन्द्र के घर में तो बिजली विभाग का कर्मचारी गुरदयाल झाझडिया ने विजिलेंस के सहायक अभियंता आर पी बडवर के कहने पर उनकी उपस्थिति में ही जबरदस्ती खुद अपने हाथों पोल पर से सीधी लाइन डालकर वी सी आर भर दी। विधायक पूनिया ने कहा कि गरीब जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान सांसद नरेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur