वीरवर जुझार सिंह स्मृति संस्थान के 11वें वार्षिक उत्सव में मंच की अध्यक्षता झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेंद्र भाम्बू द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति सुदेश अहलावत, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हनुमान प्रसाद, संस्थान के अध्यक्ष बजरंग नेहरा, संस्थान के सचिव भींवाराम चौधरी, जयपुर से डॉक्टर सुनील कुमार गर्सा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र भाम्बू ने प्रथमत: सभी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की सामुदायिक प्रगति में इस तरह के सामाजिक संगठनों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने जुझार सिंह स्मृति संस्थान के वर्षभर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए झुंझुनूं के विकास में इसे मील का पत्थर बताया। संस्थान के अध्यक्ष बजरंग नेहरा ने स्वागत भाषण दिया, सचिव भींवाराम चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक बृजेंद्र ओला ने कहा कि जुझार सिंह संस्थान अपने बड़े उद्देश्यों को लेकर अपना काम कर रहा है। अपने संबोधन में ओला ने नहर को जिले की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आज जिले में न केवल सिंचाई के लिए बल्कि पीने की समस्या से निजात पाने के लिए भी नहर का आना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को डॉ हनुमान प्रसाद, डॉ सुनील कुमार गर्सा ने भी संबोधित किया।
Hindi News / General News / वीरवर जुझार सिंह स्मृति संस्थान ने 11 वा वार्षिकोत्सव मनाया
वीरवर जुझार सिंह स्मृति संस्थान ने 11 वा वार्षिकोत्सव मनाया


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


