Hindi News / General News / विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक आयोजित

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक आयोजित

5 अगस्त 2020 को मंदिर भूमि पूजन पर

झुंझुनू, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक दादूद्वारा आश्रम बगड़ में महामंडलेश्वर अर्जुनदास जी महाराज के सानिध्य में हुई। इस अवसर पर संगठन प्रान्त सहमंत्री रामगोपाल शर्मा,प्रान्त धर्म प्रसार प्रमुख सी एम भार्गव व प्रान्त कार्यकरणी सदस्य/झुंझुनूं जिला पालक रामानंद पाठक की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक कुलदीप व रामगोपाल शर्मा ने 5 अगस्त 2020 को मंदिर भूमि पूजन पर सभी जिला व प्रखंड स्तर पर दीपक जलाकर दिवाली मनाए जाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर विहिप जिला पालक रामानंद पाठक ने झुंझुनूं ग्रामीण प्रखंड विहिप कार्यकारणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद जितेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री प्रयागराज जांगिड़ तथा झुंझुनूं ग्रामीण प्रखंड बजरंग दल संयोजक बलबीर सैनी को नया दायित्व सौंपा गया। इस पर अवसर अर्जुनदास जी महाराज ने कहा कि 5 अगस्त का शुभ दिन 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद आया है इसलिए इस दिन को हर भारतीय को दीपावली की तरह यादगार बनाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा दीपक रोशन करने चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur