कार्यक्रम के दौरान मौजूद आरएसएस स्वयं सेवक सूरजगढ़ [के के गाँधी ]विचारों में विकृतियां आने से पौराणिक संस्कार नष्ट हो रहे है यह बात रविवार को वार्ड नं 16 के सामुदायिक भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंथन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस आरपीएससी चेयरमैन व डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन राजस्थान के निदेशक कन्हैया लाल बैरवा ने कही। बैरवा ने बाबा साहेब के योगदान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा नव भारत के निर्माण में उनके विचखरों को रेखांकित किया। समारोह को संबोधित करते हुए बैरवा ने बताया कि पहले हिन्दु धर्म की विचारधारा सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया: पर आधारित था गाय के लिए रोटी, चिटियों को दाना, पक्षियों के लिए पानी, पेड़ पौधों में पानी डालने की परंपरा थी लेकिन कालांतर में कुछ विकृतियां आई और पौराणिक संस्कार नष्ट होने लगे। इस मौके पर मोतीलाल डिग्रवाल, भाजयूमों कजला महामंत्री संजय गोयल, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, सुरेन्द्र सिंह तंवर, राजेन्द्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन पार्वति देवी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Hindi News / General News / विचारों में विकृतियों से नष्ट होते संस्कार- कन्हैयालाल बैरवा
विचारों में विकृतियों से नष्ट होते संस्कार- कन्हैयालाल बैरवा


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


