सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए आज झुंझुनू की पुलिस लाइन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने अपने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए। वहीं इस अवसर पर जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया है जो सभी सरकारी गाड़ियों पर चिपकाए जाएंगे और मतदाताओं को भी दिए जाएंगे जिससे मतदाता अपने मत का शत-प्रतिशत प्रयोग कर सके। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि कल से जिले में मार्च शुरू कर दिया जाएगा और 7 दिसंबर के विधानसभा चुनाव को बिल्कुल शांत तरीके से सुरक्षा के साथ में मतदान करवाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
Hindi News / General News / विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।