Hindi News / General News / विद्यार्थियों को किया कोरोना से जागरूक

विद्यार्थियों को किया कोरोना से जागरूक

राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय गुसांईसर में

चूरू, ग्राम पंचायत लूंछ के ग्राम गुसांईसर के राजकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय गुसांईसर में अध्यापकों और विद्यार्थियों को वर्तमान हालात में प्रसारित कोरोना वायरस संबन्धी स्वास्थ्य शिक्षा दी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी लीलाधर शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कंपाउंडर जोखीराम कस्वां के साथ विद्यालय में उपस्थित 110 विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली व वर्तमान में भयप्रद कोरोना वायरस डिजीज, उसके बचाव, सावधानियां और इधर उधर से फैली भ्रामक जानकारी से दूर रहने की स्वास्थ्य जानकारी दी। प्रधानाध्यापक भवानी शंकर ने विद्यालय स्तर पर पालना करने हेतु आश्वस्त किया व चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur