Hindi News / General News / विधायक शर्मा द्वारा राहत कार्य

विधायक शर्मा द्वारा राहत कार्य

राशन सामग्री की किट्स की रवाना

सरदारशहर,[दीनदयाल लाटा] विधायक पं भंवरलाल शर्मा के विधायक कोष से ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण के दूसरे चरण में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र की 14 पंचायतों में मालसर, मालकसर, राजासर पंवारान, नैनासर सुमेरिया, तोलासर, रोलासर, जैतासर, साडासर, भानीपूरा, बुकनससर, रणसीसर भोजासरछोटा, खेजड़ादिखनादा में राशन किट वितरण के लिए विधायक प्रतिनिधि अनिल शर्मा ने राशन सामग्री की किट्स रवाना की। इस अवसर पर सरकारी प्रतिनिधि के तौर पर रीना छिपा उपखण्ड अधिकारी,विकास अधिकारी संतलाल मीणा, सुशील सैनी तहसीलदार, दुर्गाराम पारीक, जितेन्द्र स्वामी, जितेंद्र राजवी आदि भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur