Hindi News / General News / विधायक ने किया गौ अस्पताल में कमरे का शिलान्यास

विधायक ने किया गौ अस्पताल में कमरे का शिलान्यास

दो समाचार सूरजगढ़ से

सूरजगढ़ (के के गाँधी) स्थानीय विधायक सुभाष पुनियां के कर कमलों द्वारा आज शुक्रवार को गौ अस्पताल में कमरे का शिलान्यास किया गया। गौ रक्षा सेवा समिति के संयोजक सज्जन अग्रवाल ने बताया कि विधायक सुभाष पुनियां के प्रयासों से कस्बे के मुंबई प्रवासी भामाशाह श्रीगोपाल बरासिया ने गौ अस्पताल में कमरा बनावाने की घोषणा की है। इस मौके पर सतीश गजराज, संजय गोयल, डॉ. रवि शर्मा, बलवान सिंह, अशोक काजला, अशोक जांगिड़, संजय चोटिया, सुनिल पालीवाल, सहित गौ रक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति ने किया बंद का समर्थन
सूरजगढ़. डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति सूरजगढ़ द्वारा भीम आर्मी द्वारा किए जा रहे भारत बंद का पूर्णतया समर्थन किया है। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद द्वारा रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur