Hindi News / General News / विधिक साक्षरता के लिए मोबाइल वेन को किया रवाना

,

विधिक साक्षरता के लिए मोबाइल वेन को किया रवाना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चंचल मिश्रा द्वारा

झुंझुनूं, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा संचालित मोबाईल वेन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) चंचल मिश्रा द्वारा बुधवार को न्यायालय परिसर झुंझुनूं से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु हिसारिया ने बताया कि इस मोबाइल वेन के माध्यम से झुंझुनूं मुख्यालय के शहर एवं गांवों में प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा इस पर नियुक्त अधिवक्ता द्वारा गांव गांव, ढाणी ढाणी, स्कुल आदि स्थानों पर विधिक साक्षरता के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर आम जनता को 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं 15 दिसम्बर को डुडलोद पब्लिक स्कुल, डुंडलोद में आयोजित होने वाले विधिक सेवा शिविर के साथ-साथ नालसा व रालसा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur