समाज में विधिक जागरूकता लाने के लिए कानून की जानकारी के लिए रामलाल शिक्षण संस्थान अलसीसर में न्यायिक मजिस्ट्रेट वंदना शर्मा के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, बाल अपराध, बालश्रम, लैंगिक उत्पीडऩ और दहेज प्रथा जैसे विषयों पर बने कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर स्कूल के निदेशक मनफूल सिंह व स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। शिविर में विधिक व्याख्यान करते हुए बताया कि आज के वक्त में रेप की घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए हमें बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में अच्छी जानकारी देनी चाहिए। किसी भी बच्चे को अगर कोई अनजान व्यक्ति गलत नजर से देखता और छूता है तो तुरंत अपने अभिभावक और गुरूजन को बताना चाहिए। इस तरह की घटनाएं आने वाले वक्त में चिंता का विषय हो सकती हैं और हमें एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। दहेज प्रथा को रोकने के लिए शर्मा ने बताया कि हमें दहेज ना ही तो लेना चाहिए और ना ही देना चाहिए। दहेज भी एक समाज के लिए बुरी कुप्रथा है, जो आने वाले वक्त में बहुत बड़ी बीमारी का रुप धारण कर लेगी है। बाल श्रम भी खतरनाक अपराध है। यातायात के नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया और कहा हमेशा मोटरसाइकिल हेलमेट लगाकर और कार सीट बेल्ट लगाकर चलाना चाहिए। वाहन चलते समय मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए।
Hindi News / General News / विधिक जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन
विधिक जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


