धोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक परसराम मोरदिया ने करीरो की ढाणी, टिपनियों की ढाणी, बानुड़ा, अर्जुनपुरा, गोठडा़ तगेलान आदि गांवो में लोगो से प्रत्यक्ष मिलकर आभार व्यक्त किया। विधायक मोरदिया के ननिहाल गोठड़ा तगेलान में 51 हजार रुपये की माला पहनाकर ग्रामवासियों ने स्वागत किया। विधायक ने और रूपये मिलाकर 72000 हजार रुपये गौशाला के लिए दान कर दिए। विधायक मोरदिया ने कहा कि क्षेत्र के लोगो का काम करना हमारा फर्ज है जो बखूबी निभायेंगे। पार्टीबाजी से ऊपर उठकर लोगो के कार्य किए जायेंगे। पांच साल के लिए क्षेत्र का हर एक आम आदमी हमारा है। आपसे आग्रह है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाकर राहुल का हाथ मजबूत करे ताकि देश की जनता को इस तानाशाही मोदी सरकार से छुटकारा मिल सके। बानूड़ा गांव में मेघवाल समाज ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट करके विधायक का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न गांवो में ढोल नंगाड़ो के साथ साफा पहनाकर विधायक का स्वागत किया गया और विकास के नये आयाम स्थापित करने के लिए आमजन ने अनुरोध किया।
Hindi News / General News / विधायक परसराम मोरदिया ने किया जनसम्पर्क
विधायक परसराम मोरदिया ने किया जनसम्पर्क



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।