Hindi News / General News / विद्यार्थियों को दी कानून और सड़क सुरक्षा नियमो की जानकारी

विद्यार्थियों को दी कानून और सड़क सुरक्षा नियमो की जानकारी

दांतारामगढ़ थानाधिकारी लालसिंह यादव ने

सीकर,[नरेश कुमावत] दांतारामगढ़ कस्बे मे स्थित आर्यन पीजी महाविद्यालय मे चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस में दांतारामगढ़ पुलिस थाना परिसर मे शिविरार्थियों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर आर्यन महाविद्यालय के निदेशक भँवर लाल मुवाल ने बताया की श्रमदान करने से स्वावलंबन की भावना जागृत होती हैं | दांतारामगढ़ थानाधिकारी लालसिंह यादव ने विद्यार्थियों की कानून,सड़क सुरक्षा नियमो की जानकारी दी व कानून, सड़क सुरक्षा नियमों की पालने करने के बारे में भी अवगत करवाया है | सभी शिविररार्थियो ने पुलिसथाने का भ्रमण किया | आर्यन महाविद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार ने आगामी कार्यक्रम के बारे मे अवगत करवाया | इस दौरान प्राचार्य अशोक कुमार प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार, रामावतार,राजेंद्र मुवाल ,रवि कुमार,पंकज शर्मा, विजेंद्र कुमार,जितेंद्र कुमार बुरड़क, पिंटू कुमार, आदि उपस्थित रहे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur