Hindi News / General News / विद्यार्थी सम्मान समारोह का किया आयोजन

विद्यार्थी सम्मान समारोह का किया आयोजन

होनहार विद्यार्थियों का किया विद्यालय स्तर पर सम्मान

दांतारामगढ़ (नरेश कुमावत) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र – छात्राओं का विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा जारी किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के तीनों संकाय में कला वर्ग, विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग में अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करने वाले छात्र – छात्राओं का विद्यालय परिवार की ओर से माला व साफा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से मीडिया कर्मियों को भी माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur