Hindi News / General News / विद्युत विभाग ग्रामीण फतेहपुर को सौंपा ज्ञापन

विद्युत विभाग ग्रामीण फतेहपुर को सौंपा ज्ञापन

नारी बारी गांव में हो रही असमय बिजली कटौती को लेकर

फतेहपुर शेखावाटी(बाबूलाल सैनी) पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप सिंह नारी व राकेश ढाका के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें नारी बारी गांव में हो रही असमय बिजली कटौती को लेकर ज्ञापन दिया गया। इसमें प्रताप सिंह नारी ने बताया कि अगर इसी तरह से बिजली बोर्ड रात के समय में व दोपहर के समय ज्यादातर बिजली की कटौती करता है। जिसके कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है अगर बिजली बोर्ड विद्युत कटौती करना चाहता है तो वह सुबह के समय 5:00 से 9:00 तक बिजली की कटौती कर सकता है। जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी मगर जानबूझकर के इस गर्मी के समय में विद्युत विभाग रात के समय में दोपहर के समय की बिजली की कटौती करता है अगर इसी तरह बिजली की कटौती चलती रही तो नारी ,बारी गांव के ग्रामीण विद्युत मुख्यालय फतेहपुर पर धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur