Hindi News / General News / विकास पारीक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

विकास पारीक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

मंच कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए

चूरू (दीपक सैनी) अन्तर्राष्ट्रीय ब्राहमण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनगोपाल तिवाड़ी ने मंच कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चूरू जिला अध्यक्ष के पद पर सरदारशहर निवासी विकास पारीक को मनोनीत किया है। यह मनोनयन मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर तिवाड़ी की अनुशंषा से किया है। श्री पारीक सम्पूर्ण चूरू जिले मे मंच के सदस्य बनाने, कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। इनका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण चूरू जिला रहेगा तथा कार्यकाल 31दिसम्बर2021 तक रहेगा। इनके नेतृत्व मे सम्पूर्ण चूरू जिले के मंच के सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा। कमलेश जोशी, कमल शर्मा, नवीन पारीक, मनोज जोशी, अमरदीप शर्मा, अशोक गौड़, जितेन्द्र शर्मा, मदन बोहरा, अभिषेक पारीक, ताराचंद शर्मा आदि ने विकास पारीक के मनोनय पर खुशी जाहिर की है और राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur