Hindi News / General News / विकलांग युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला

विकलांग युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला

मुरादपुर गांव में

सिंघाना,[नरेंद्र स्वामी] थाने के मुरादपुर गांव में घर के बाहर बैठे 43 वर्षीय जयपाल जाट पर दो जनों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। वारदात में पीड़ित युवक के हाथ व पांव में गंभीर चोटे आई। युवक को घायल अवस्था में सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। इस संबंध में थाने में पीड़ित की पत्नी ने मुरादपुर गांव के राजेंद्र उर्फ चग्गा व सुधीर जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में पीड़ित के बेटे को भी जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur