Hindi News / General News / टोल माफी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

टोल माफी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

सूचना पर पुलिस व जनप्रतिनिधि पहुंचे टोल प्लाजा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पड़िहारा टोल पर आसपास के ग्रामीणों ने 15 किलोमीटर के दायरे के वाहनों का टोल माफ करने की मांग को लेकर सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल स्वामी, कांग्रेस नेता संदीप सिंह, रामकरण मील, राजेश रुलानिया, पार्षद रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में टोल पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा ने कहा कि 15 किलोमीटर के दायरे के वाहनों के लिए टोल माफ होना चाहिए। प्रदर्शन के पश्चात टोल अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेता रूलानिया ने बताया कि इस बात पर सहमति बनी की आगामी निर्णय तक 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन मालिकों को टोल नहीं देना पड़ेगा। इस मौके पर सीआई सुभाष बिजारणिया, पड़िहारा चौकी इंचार्ज हरफूल सिंह,  मेजर खा,  नेमीचंद स्वामी, भवानी सिंह, भागू सिंह, महिपाल सिंह, रमेश स्वामी, गोपाल खायलिया सहित अनेक ग्रामीण जन  उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur