Hindi News / General News / विशाल रक्तदान शिविर में 51 युवाओं ने किया रक्तदान

,

विशाल रक्तदान शिविर में 51 युवाओं ने किया रक्तदान

स्व.संदीप कोबरा की प्रथम पुण्यतिथि पर

सिंघाना [हर्ष स्वामी ] गांव सहड़ की नई धर्मशाला में स्व.संदीप कोबरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आज रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एएसआर ग्रुप के आयोजक संजय यादव ने बताया कि एक साल पूर्व दोस्त संदीप कोबरा किसी वाहन से टक्कर होने के कारण मौत हो गई थी। स्व.संदीप की प्रथम पुण्यतिथि पर युवाओं ने मिलकर रक्तदान लगवाया। झुझुनूं के बीडिके अस्पताल की टीम के ब्लड बैंक प्रभारी नरेश कुूमार बताया कि गावं सहड़़ के रक्तदान शिविर में 51 युवाओं ने रक्तदान किया हैं। इस अवसर पर समाजसेवी संजय हिमांशू मेडिकल, विश्व भारती स्कूल के संचालक उमेश यादव, पूर्व अध्यापक रामस्वरु, रविचंद, मनीराम, रुपचंद, आशू खातीपुरा, रवि खानपुरा, अशोक बहरोड, विक्रम बोहरा, दिनेश सोनिया समेत सैकडो की संख्या में युवाओं की उपस्थिति रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur