Hindi News / General News / विश्व नर्स दिवस पर कर्मवीरों का किया सम्मान

विश्व नर्स दिवस पर कर्मवीरों का किया सम्मान

साफा पहनाकर किया स्वागत

सुरेरा,[अर्जुन राम मुंडोतिया] सुरेरा में आज मंगलवार को विश्व नर्स दिवस जोरदार स्वागत किया गया। नागौर जिले की व सीकर जिले की सीमा तैनात सुरेरा में चेक पोस्ट पर उपस्थित नर्स कार्मिकों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सुरेरा के शिक्षक राकेश वर्मा, हीरा लाल वर्मा मोतीपुरा, राजेश गोठवाल केरिया बास के द्वारा सुरेरा में चेक पोस्ट पर कार्यरत कोरोना वॉरियर्स वैद्य भागीरथ मल गढ़वाल, कंपाउंडर सुरेश कालावत, नर्स मंजू देवी का साफा पहनाकर व तिरंगे दुपट्टे से सम्मान किया गया। इस दौरान यहां पर सेवारत शिक्षक कमल नयन शर्मा, बनवारी लाल कुमावत, फिरोज लोहार, पुलिसकर्मी मुकेश कुमार, हीरालाल, लालाराम सहित सभी का सम्मान किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur