Hindi News / General News / विश्वजीत कस्वा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया

विश्वजीत कस्वा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया

ग्राम पंचायत के नव-निर्वाचित युवा सरपंच

सुजानगढ़, स्थानीय भोजलाई चौराहे पर मालासी ग्राम पंचायत के नव-निर्वाचित युवा सरपंच विश्वजीत कस्वा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों ने विश्वजीत कस्वा का साफा पहनाकर व फूल मालाओं से लादकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में हिम्मत सिंह मालासी, लक्ष्मण, ताराचंद, वीरेंद्र कस्वा, मोहनलाल प्रजापत का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गिरधारी लाल प्रजापत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अनिल मांडिया, कैलाश स्वामी, सवाई सिंह, रामनिवास प्रजापत, महेश डूडी आदि ने माल्यार्पण कर विश्वजीत कस्वा का स्वागत किया। इस अवसर पर कस्वां ने कहा कि जनता ने मुझ में जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur