Hindi News / General News / VMateAsliHolibaaz का फर्स्ट लुक जारी

VMateAsliHolibaaz का फर्स्ट लुक जारी

भुवन बाम और आशीष चंचलानी अभिनीत लघु फिल्म का

नई दिल्ली, भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के बीच एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह शीर्ष यूट्यूबर भुवन बाम के साथ नजर आ रहे हैं। लाखों लोगों ने इस तस्वीर की सराहना की और इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से साझा किया। यह तस्वीर #VMateAsliHolibaaz नामक लघु फिल्म के निर्माण के दौरान ली गई जिसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे शार्ट वीडियो प्लेटफार्म VMate ने अपने होली कंपेन के लिए बनाया है। इस तस्वीर को लेकर प्रशंसकों ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दी है। इस तस्वीर को देख कर प्रशंसकों ने आशीष और भुवन की तुलना मोदी-ट्रम्प और करण-अर्जुन की जोड़ी के साथ की है। इस तस्वीर के लोकप्रिय होने के बाद, VMate ने अब भुवन बाम और आशीष चंचलानी अभिनीत इस होली लघु फिल्म का पहला लुक जारी किया है। ”कौन है VMate असलीहोलीबाज” शीर्षक वाले इस पोस्टर में दोनों को प्रतिद्वंदी की तरह दिखाया गया है। पोस्टर में दोनों अभिनेता एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार दिखते हैं| इस पोस्टर को देख कर यह भी पता चलता है की वे अपने प्रशंसकों को जी भर के हंसाने वाले हैं और इस होली रंगो में सराबोर होने वाले हैं। पोस्टर लॉन्च के मौके पर, VMate की एसोसिएट डायरेक्टर निशा पोखरियाल ने कहा, “दो शीर्ष यूट्यूबरों की एक साधारण तस्वीर सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई है। इसने हमारे रोमांचक होली कंपेन की दिशा तय कर दी है। अब यह पक्का है कि दो शीर्ष यूट्बरों को लेकर बनाई गई होली फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाएगी। यह फिल्म हमारे होली कंपेन का हिस्सा है जिसमे और भी बहुत कुछ है।” दो शीर्ष यूट्यूबरों को लेकर बनाई गई यह फिल्म 8 मार्च को VMate पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म के अलावा एक संगीत वीडियो भी #VMateAsliHolibaaz कंपेन के तहत मार्च के पहले सप्ताह में जारी होगा। बिग बॉस और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी धमाल मचाने वाली लोकप्रिय हरियाणवी नृत्यांगना सपना चौधरी इस म्यूजिक वीडियो में एक मजेदार गीत पर थिरकती नजर आएंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur