Hindi News / General News / वोटर लिस्ट की शिकायत के संबंध में उपखंड अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

वोटर लिस्ट की शिकायत के संबंध में उपखंड अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

वार्ड नंबर 40 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद कटारिया ने

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] आज शुक्रवार को नए वार्ड नंबर 40 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद कटारिया ने उपखंड अधिकारी के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जिसमें पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि रामनिवास सैनी, कृष्णकांत सैनी द्वारा गुरुवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें वार्ड नंबर 40 में मतदाता सूची में 250 से 300 फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं ऐसी शिकायत दर्ज करवाई थी। पार्षद प्रतिनिधि विनोद कटारिया ने बताया कि इनके द्वारा ऐसी शिकायतें पिछले 10 वर्षों से की जा रही है जो हर बार गलत साबित होती है गुरुवार को जो शिकायत की गई थी वह भी गलत है ऐसे कोई भी नाम अंकित नहीं है जो शिकायतकर्ता बता रहे हैं। साथ ही विनोद कटारिया ने निवेदन किया कि ऐसी शिकायतों से प्रशासन का समय भी बर्बाद होता है तथा मानसिक प्रताड़ना भी होती है ऐसे शिकायतकर्ता पर कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए तथा दी गई झूठी शिकायत निरस्त करनी चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कटारिया, आबिद अली परिहार, ओम प्रकाश, बल्हारा, साजिद खोकर सहित अन्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur