Hindi News / General News / वृक्षारोपण अभियान पखवाड़े में राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन निभा रहा है सहभागिता

वृक्षारोपण अभियान पखवाड़े में राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन निभा रहा है सहभागिता

चिडावा, खेतडी, पिलानी एवं बुहाना न्यायक्षेत्रों में वितरण किये पौधे

झुंझुनू, स्वाधीनता दिवस से 23 अगस्त तक वृक्षारोपण महा अभियान का पखवाडा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला जज चंचल मिश्रा एवं प्राधिकरण सचिव मधु हिसारिया की प्रेरणा से राजधानी क्राफ्ट फाउंडेशन के सौजन्य से 2100 पेड़ जिसमें शीशम, बील, करंज, लेसवा, पपीता, जामुन, अनार, आंवला, चूरैल, तुलसी, गिलोय एवं मीठा नीम अर्थात कड़ी पत्ता के पौधे झुंझुनंू जिले में सभी स्थानों पर घर-घर वितरण किए जा रहे है। जिला जज चंचल मिश्रा ने जिले में उक्त पौधे वितरण के लिए वाहन को सोमवार को कोर्ट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। जानकारी देते हुए स्थाई लोक अदालत सदस्य डॉ.डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि अब तक उक्त वाहन से चिडावा, खेतडी, बुहाना एवं पिलानी न्यायक्षेत्रों में पौधे वितरण किये जाने के पश्चात आज 21 अगस्त शुक्रवार को पुणे पिलानी एवं खेतड़ी न्याय क्षेत्र में पौधे वितरण किए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur