Hindi News / General News / वृक्षारोपण करके मनाया रोटरी क्लब का स्थापना दिवस

वृक्षारोपण करके मनाया रोटरी क्लब का स्थापना दिवस

रघु नगर के पास स्थित सीसीए महाविद्यालय में

रींगस(अरविन्द कुमार) कस्बे के रघु नगर के पास स्थित सीसीए महाविद्यालय में आज रोटरी क्लब का स्थापना दिवस वृक्षारोपण करके मनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों का पद स्थापना दिवस आज शाम को होटल रघु पैलेस में आयोजित किया जाएगा आपको बता दें कि रोटरी क्लब के अध्यक्ष पद के लिए डॉ अजय सक्सेना व सचिव पद के लिए रघुनाथ सिंह निठारवाल को नामित किया गया है, जिनको वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से क्लब के हाईकमान द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।क्लब के पदाधिकारी डॉ अजय सक्सेना व डॉ भंवर सिंह ताखर ने बताया कि रोटरी क्लब रींगस द्वारा इस वर्ष में रींगस परिक्षेत्र में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, कोरोना महामारी के दौरान भी प्रकृति के प्रति लोग इतना सजग और सतर्क है कि वृक्षारोपण के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर सीसीए शिक्षण समूह के संरक्षक रमेश चंद्र सक्सेना, रोटरी क्लब अध्यक्ष विजय खुटेटा, वैद्य शिंभूदयाल शर्मा, डॉ विनोद गुप्ता, रघुनाथ सिंह निठारवाल एसबीआई, बाबूलाल अग्रवाल, रवि जोगाणी, पार्षद अशोक कुमावत, महेश अग्रवाल, आनंद शर्मा, झाबर निठारवाल, सुरेंद्र बेनीवाल आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur