Hindi News / General News / व्यापारी पहले से परेशान और ज्यादा ना करें

व्यापारी पहले से परेशान और ज्यादा ना करें

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने उठाए सवाल

झुंझुनूं, दो दिन पहले केंद्र ने और कल प्रदेश की सरकार ने लॉक डाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी। जिसके बाद करीब दो महीने से परेशान व्यापारियों के चेहरों पर खुशी आई थी। लेकिन झुंझुनूं में यह खुशी अब तक नहीं मिल पाई है। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने जिला कलेक्टर यूडी खान की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। मावंडिया ने कहा है कि एक तो पहले से व्यापारी परेशान है। दूसरा आज कुछ व्यापारियों ने गाइडलाइन के अभाव और असमंसज की स्थिति में दुकानें खोल ली तो उसे जबरन बंद करवाया जा रहा है। कार्रवाई की जा रही है। जो सही नहीं है। यदि कलेक्टर खुद अपने स्तर पर झुंझुनूं में गाइडलाइन जारी करना चाह रहे है तो इसकी जानकारी व्यापारियों को देनी चाहिए। लेकिन ना तो वो दी गई और ना ही स्थितियों को साफ किया जा रहा है। कल शाम को ही प्रदेश की गाइडलाइन आ गई थी। जिसे आज तक लागू नहीं किया गया है। जो बेहद गंभीर विषय है। यदि इसमें समय लग रहा है तो कलेक्टर यूडी खान को सबसे पहले इस दिशा में काम करना चाहिए था। लेकिन वे सुबह शहर के दौरे पर निकल गए। जबकि व्यापारी आदेशों की ओर मुंह ताक रहे है। मावंडिया ने इस कार्यशैली को गैर जिम्मेदाराना बताया है। साथ ही राज्य सरकार से मांग की है कि वे स्थितियों को सुधारें। अन्यथा झुंझुनूं में लापरवाह प्रशासनिक कार्यशैली से हालात बिगड़ सकते है। साथ ही कलेक्टर से भी मांग की है कि वे जल्द से जल्द गाइडलाइन को जारी करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur