Hindi News / General News / जलदाय एवं भू-जल मंत्री डॉ. महेश जोशी ने शहीदों को किया नमन

जलदाय एवं भू-जल मंत्री डॉ. महेश जोशी ने शहीदों को किया नमन

शहीद स्मारक पर

सीकर, जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि जलदाय एवं भू-जल मंत्री डॉ. महेश जोशी ने जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। इस दौरान जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, यूआईटी सचिव राजपाल यादव, कर्नल जगदेव सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सहायक कलेक्टर मुख्यालय मुनेश कुमारी, अशोक कुमार फगेडिया निजी सचिव, जलदाय एवं भू-जल मंत्री, बाबू लाल विश्नोई आर.पी.एस., पी.आर.ओ. पूरण मल, श्रीनिवास जांगिड़, उद्योग नगर थानाधिकारी, हरिसिंह पूर्व नाजिर, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय चुन्नी लाल भास्कर, सर्वेश माथुर, निजी सहायक जिला कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur