Hindi News / General News / पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें जलदाय विभाग के अधिकारी – जिला कलक्टर कुड़ी

पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें जलदाय विभाग के अधिकारी – जिला कलक्टर कुड़ी

बिजली और पानी की आपूर्ति के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में

झुंझुनूं, जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी जिले में पेयजल सप्लाई को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली और पानी की आपूर्ति के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि वे आमजन को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें और कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों का समाधान त्वरित गति से करवाएं। उन्होंने जिले में बिजली सप्लाई की भी स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं मौसमी बीमारियों पर भी चर्चा करते हुए सीएमएचओ डॉ. छोटे लाल गुर्जर को कोरोना के संबंध में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता महेंद्र सिंह सूरा समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur