Hindi News / General News / बुनकर पुरस्कार की अंतिम तिथि बढाई

बुनकर पुरस्कार की अंतिम तिथि बढाई

14 सितम्बर से 25 सितम्बर तक

सीकर,जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक डी.के शर्मा ने बताया कि राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्रा आमंत्रित है। इसके लिए वहीं बुनकर पात्रा है जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रहे है तथा जिन्हें गत तीन वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। पात्रा हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन 14 सितम्बर से 25 सितम्बर 2020 तक कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र सीकर में जमा करा सकते है। आवेदन फार्म जिला उद्योग केन्द्र सीकर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur