Hindi News / General News / सविधान जागृति धम्म परिवर्तन यात्रा का किया स्वागत

सविधान जागृति धम्म परिवर्तन यात्रा का किया स्वागत

500 किलोमीटर यात्रा के बाद झुंझुनूं पहुंची

झुंझुनू(जे पी गर्वा) विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सविधान जागृति धम्म परिवर्तन यात्रा का झुंझुनूं में भव्य स्वागत किया गया। सूरतगढ़ से शुरू की गयी सविधान जागृति यात्रा 500 किलोमीटर यात्रा के बाद झुंझुनूं पहुंची। आचार्य राजेन्द्र के. निब्बाण, मिशनरी सिंगर बजरंग राठी, रघुवीर नायक, राहुल बौध्द, अशोक कुमार का स्वागत पीरू सिंह सर्किल पर किया गया, आगे रैली के रूप में अंबेडकर भवन पर जाकर सभा का आयोजन हुआ। विभिन्न सामाजिक संगठनों में बामसेफ से माया बजाड़ ने सभा को सम्बोधीत किया। इम्पा से डॉ कमल मीणा, डॉ राधे सांखला, डॉ अजित चाहर, तौफ़ीक़ निर्बान, भीम आर्मी से मधु खन्ना, विकी जाजोरिया, प्रदीप चन्देल , सरदार सिंह, आम आदमी पार्टी से मोहम्मद यूनुस तथा समता दल से दलीप डीग्रवाल, राकेश चावला, सुभाष के अलावा सैंकड़ो गणमान्य लोगों ने संविधान जागृति यात्रा का स्वागत कर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। सभी लोगो ने संविधान की हर कीमत पर रक्षा की शपथ ली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur