Hindi News / General News / राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष का किया स्वागत

राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष का किया स्वागत

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फतेहपुर पहुंचने पर किया विधायक हाकम अली खान का स्वागत

फतेहपुर शेखावाटी, ( बाबूलाल सैनी ) राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फतेहपुर पहुंचे फतेहपुर विधायक हाकम अली खान का बुद्धगिरी मंडी के पास पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान उनके साथ राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान बूधवाली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान भी पहुंचे । जिन्हें खुली जीप में बिठाकर कोतवाली थाने के आगे से क्षत्रिय बस स्टैंड देवड़ा गार्डन लाया गया । पूरे रास्ते के दौरान डीजे की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते नजर आए । सदर थाने के सामने बने बाबा साहब की मूर्ति को पुष्पमाला अर्पित की गई देवड़ा गार्डन पहुंचने पर सभी कांग्रेस अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष विधायक रफीक खान ने बताया कि आप के विधायक बहुत ही मेहनती है और बड़ी बात यह है कि जयपुर में हम दोनों साथ ही रहते हैं तथा आपको एक के साथ एक फ्री विधायक मिला है तो वही खानू खान बुधवाली ने भी पांच राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव पर कहा कि सभी जगह भारतीय जनता पार्टी हार रही है वक्फ की जमीन पर भी उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई जगह वक्त प्रॉपर्टी को लेकर कार्रवाई की गई है जल्दी शेखावटी में भी आपको कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
विधायक हाकम अली खान ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक बनने के बाद जनता की हर समस्या को मैंने विधानसभा में उठाया तथा लगभग सभी मुद्दे जो फतेहपुर के मुख्य थी सारे कार्य करवाने का प्रयास किया है आज जिस तरीके से लोगों ने प्यार दिया उसके लिए फतेहपुर वासियों का धन्यवाद फतेहपुर जनता की आवाज निरंतर विधानसभा में उठाता रहूंगा। इस दौरान फतेहपुर विधायक हाकम अली खान राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर खानू खान बूधवाली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरेशी लक्ष्मणगढ़ प्रधान मदन सेवदा रामगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष दुदाराम चोहला पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मकसूद भाटी फतेहपुर प्रधान प्रतिनिधि भगवान सिंह नेहरा उप प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह कारंगा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अजय रिणवा पार्षद आबिद अली परिहार पार्षद छोटेलाल माहेचा पार्षद धर्मेंद्र महेचा पार्षद मुबारक रंगरेज पार्षद सद्दाम पार्षद सादिक पीर अब्दुल सलाम शकील खोकर रामस्वरूप माहेचा रियाज फारुकी रफीक खान बजरंग सिंह शेखावत मुकेश शेखावत हरलाल झुरिया चोखाराम पार्षद सुरेश चिरानिया महबूब देवड़ा खुदाबख्श तगाला पवन दाधीच सुरेंद्र म्हीचा जिला परिषद सदस्य मुनीम खान जुल्फीकार भाटी मुकेश वाल्मीकि सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur