Hindi News / General News / महिलाओं के सम्मान में आयोजित होगा महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन

महिलाओं के सम्मान में आयोजित होगा महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन

राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। गांधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आज कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। ऑनलाइन आयोजित महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से कवि, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार भाग लेंगे। कार्यक्रम की प्रभारी रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ और कमल धमीजा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन का आयोजन धर्मपाल गाँधी की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रीति समकित सुराना व विशिष्ट अतिथि मातृभूमि राष्ट्र संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा विदुषी बेला पारीक और छत्तीसगढ़ से लोकगंज पेपर की संपादिक डॉ. ज्योति मिश्रा रहेंगी। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण साहित्य सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में शामिल किये जाने वाले साहित्यकारों की सूची भी प्रकाशन के लिए तैयार कर ली गई है। उत्तर प्रदेश प्रयागराज से कविता उपाध्याय, डॉ. उपासना पाण्डेय, खुशी प्रयागराज, रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’, महक जौनपुरी, डॉ.नीलिमा मिश्रा प्रयागराज। उत्तराखंड नैनीताल से अमृता पाण्डेय व जम्मू कश्मीर से अनु अत्री ‘याद’। फरीदाबाद से कमल धमीजा, लखनऊ से एडवोकेट अनुजा मिश्रा, कानपुर से डॉ. कनक लता गौर, वाराणसी से मणि बेन द्विवेदी, गाजियाबाद से सुप्रिया सिंह वीणा, दिल्ली से चंद्रमणि ‘मणिका’ व गुरुग्राम से मोनिका शर्मा ‘मन’। हसनपुर अमरोहा से मुजाहिद चौधरी एडवोकेट, भिवाड़ी से राजेंद्र कुमार, गुजरात राजकोट से अल्पा मेहता, उरई जिला-जालौन से डॉ. माया सिंह ‘माया’। कटक ओडिशा से संघमित्रा राएगुरू, झुन्झुनूं राजस्थान से अशोक जोरासिया व भागमती कांटीवाल। गोवा से विकास कुमार, अलीगढ़ यूपी से अभय सिंह अभय, गुरुग्राम से हरियाणा गौरव सुनील शर्मा आदि साहित्यकारों को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज से रेनू मिश्रा दीपशिखा द्वारा किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur