Hindi News / General News / वार्ड 14 के उप चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज

वार्ड 14 के उप चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज

कल होगा पार्षद पद का उप चुनाव

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते कार्यकर्ता

सूरजगढ़(के.के.गाँधी) नगरपालिका उप चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज शुक्रवार को नगरपालिका के वार्ड नं 14 में होने वाले उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रचार शुरू कर दिया। रविवार को नगरपालिका के वार्ड नं 14 में उप चुनाव होगा। उप चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह भाजपा उम्मीदवार अंतर देवी, नगरमंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पार्षद रूक्मानंद सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। रविवार को होने वाले पार्षद पद के उप चुनाव के लिए भाजपा से अंतर देवी व कांग्रेस से मुकेश रानी ने पर्चा भर रखा है। पूर्व पार्षद कीर्ति वर्मा का शिक्षा विभाग में सलेक्शन होने पर यह सीट खाली हुई थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur