Hindi News / General News / यादव बने नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष

यादव बने नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष

अखिल भारतीय यादव महासभा युवा मोर्चा का

खिरोड़(राकेश स्वामी) अखिल भारतीय यादव महासभा युवा मोर्चा का नवलगढ़ तहसील का अध्यक्ष अनिल यादव पुत्र मदनलाल यादव निवासी गोठड़ा को बनाया गया है। अनिल यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव की सहमति से व अखिल भारतीय यादव महासभा युवा मोर्चा के झुंझुनू जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव द्वारा मनोनय पत्र देकर के युवा मोर्चा नवलगढ़ तहसील अध्यक्ष बनाया गया। अनिल यादव ने कहा कि मैं समाज के हित में कार्य करूंगा तथा किसी के साथ में भेदभाव नहीं करूंगा, ओर मेरे समाज को एक परिवार के सम्मान समझकर कार्य करूंगा। झुंझुनू जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने कहा कि जल्द ही नवलगढ़ तहसील की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। अनिल यादव को अध्यक्ष बनाने पर यादव समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाइयां दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur