Hindi News / General News / यातायात नियमों की दी जानकारी

यातायात नियमों की दी जानकारी

31वें सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान

झुंझुनू , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान शिक्षण संस्थान, झुन्झुनूं में 31वें सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन निरिक्षक झाबर सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिराम ढ़ाका ने की। मुख्य अतिथि झाबर सिंह ने विद्याथियों को सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलाकर सडक़ सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अध्यक्षक हरिराम ढ़ाका ने बताया कि जीवन की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होनें बताया कि वाहन चलाते समय दिशाओं का ज्ञान, सीट बेल्ट का प्रयोग, हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए व नशे में गाड़ी में ना चलाऐ। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि जीवन अमूल्य है हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि यातायात निरिक्षक विरेन्द्र सिंह ने ड्राईविंग लाईसेंस बनाने से सम्बन्धित जानकारी दी। इस अवसर पर हैड कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur