Hindi News / General News / यात्रियों की सुविधा हेतु 16 वाहन चालक अधिकृत

यात्रियों की सुविधा हेतु 16 वाहन चालक अधिकृत

यात्रियों के आवागमन हेतु

चूरू, जिला कलक्टर संदेश नायक ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं बचाव हेतु चूरू में यात्रियों के आवागमन हेतु सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया है, किन्तु शहर, रेलवे स्टेशन व शहर के अन्य क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं एवं आवश्यक सेवाओं के लिए 16 वाहन चालकों को यात्रियों को जन सुविधा मुहैया कराने हेतु अधिकृत किया है। जिला परिवहन अधिकारी संजीव दलाल ने अधिकृत वाहन चालकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे आवश्यक सेवाओं के दृष्टिगत निर्धारित दर के अनुसार ही यात्रियों से किराया वसूल करें तथा आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकृत वाहन का परमिट निरस्त करने की कार्यवाही होगी। उन्होंने बताया कि अधिकृत वाहन चालक सलीम सीकरिया (8005748460), मुंशी (9166735639), सतार चौहान (9460338595), अशोक शर्मा (7976277299), युनुस सब्जीफरोस (8005699788), महेश (9414397334), विक्रम (9460528799), जाकिर अली (7568320899), रमजान (7297867199), मुस्तकीन गौरी (9602125295), अकबर हुसैन (8875322024), पालाराम (9829565990), इस्लाम (9653870416), आरिफ (9414986016), रामबीर (9602512634) एवं भवानी सिंह (7357806699) के वाहन को अधिकृत किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur