Hindi News / General News / योग दिवस पर भाजपाईयों ने किया योग

योग दिवस पर भाजपाईयों ने किया योग

जिलाध्यक्ष ने स्वदेशी अपनाने की दिलाई शपथ

झुंझुनूं, मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि प्रातः 8 बजे पतंजली योग पीठ के सह राज्य प्रभारी पवन सैनी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को योग करवाया गया व सामान्य जीवन में अनेक प्रकार के रोगों के प्रभाव को योग के द्वारा किस प्रकार से समाप्त किया जा सकता है के बारे में विस्तार से प्रयोग करके बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देने की शपथ दिलाई । इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, पार्षद प्रमोद बुडानिया, दिलीप सैनी, विजेन्द्र हटवाल, महेंद्र सोनी, अशोक बाल्मीकि, विकास पुरोहित, रामनिवास सैनी, सुभाष सैनी मावंडिया, श्रीराम सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur