रतनगढ, (सुभाष प्रजापत )नेहरू युवा केंद्र चूरू, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जल जागरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक एवं लोक कला के माध्यम से वर्षा के जल का संरक्षण हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया गया। गांव भरपालसर की राजकीय स्कूल में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गजेंद्रसिंह शेखावत एवं विशिष्ट अतिथि युवा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार थे। इस दौरान उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कमलकुमार स्वामी ने उपस्थित लोगों जल का महत्व बताते हुए इसका सदुपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अर्चना, मोहिनी, रवीना, अंजनी, राकेश, कार्तिक, विनोद व मोनिका प्रजापत के द्वारा वर्षा जल संरक्षण विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गई तथा अतिथियों द्वारा इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रीना सैनी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। रामनारायण सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में रविंद्रसिंह शेखावत, मधु लता, सोना दर्जी, नरेंद्र कुमार, मोहित कुमार, दिलीप, अयूब पंवार, गिरधारीलाल गोदारा सहित कई लोग उपस्थित थे।
Hindi News / General News / जल संरक्षण हेतु युवाओं को किया प्रोत्साहित
जल संरक्षण हेतु युवाओं को किया प्रोत्साहित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


